बागपत। विपुल जैन
शिक्षिका सिरीन शर्मा ने कहा कि
आज देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है जो एक बहुत ही सोचनीय विषय है। इससे बचने के लिए सभी को अपने घरों में रहना चाहिए और सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
सिरीन शर्मा ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घर में रहे और अपने परिवार के साथ समय बिताये। कहा कि घर में बहुत चीज़ें ऐसी होती है, जिनके साथ हम वक़्त गुजार सकते है। बताया कि जैसे-कैरम बोर्ड,लूडो,मोबाइल गेम्स,न्यूज़ व मूवी देख सकते है। कहा कि इक्कीस दिन ज्यादा नही है। यह सब आप सभी की सुरक्षा के लिए ही है। कोरोना वायरस से लड़ने का यही एक तरीका है। इसलिये ही हम सबकी भलाई है। सभी को सरकार के दिए आदेशो का पालन करना चाहिए, वरना इसके भयंकर परिणाम हम सबको ही भुगतने पड़ेंगे।
If you have any doubts, please let me know