बागपत। विपुल जैन
स्वास्थ्य अधिकारी दिव्या चौधरी ने कहा कि कोरोना एक छुआछूत की बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यदि इस बीमारी से बचना है तो इसके लिए सभी को एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
दिव्या चौधरी ने कहा कि पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। इसी से ही इस बीमारी को रोकने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। सड़कों पर घूमने वाले लोग व बाजारों में लगने वाली भीड़ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके साथ ही पूरे दिन अनेकों स्थानों पर कुछ लोग बाइक पर या पैदल इधर-उधर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लॉक डाउन में सरकार इस प्रकार के बेपरवाह लोगों पर सख्त कार्यवाही करें तो जल्द ही पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में आने से बच सकता है। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन के समय घर में ही रहने की अपील की। कहा कि घर में रहते हुए भी दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन, डेटोल या सेनेटाइजर से साफ करते रहना चाहिए। घर में भी उचित दूरी का ध्यान रखना चाहिए और सभी को एक-दूसरे से दूर रहना चाहिए।
If you have any doubts, please let me know