लायंस क्लब ने जरूरतमंदों को बांटे भोजन के पैकेट | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी व व्यापार संघ के कार्यकर्ताओं ने नोवे दिन भी जरूरतमंदों को भोजन कराया। 
अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में 450 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। एसडीएम बागपत रामनयन सिंह ने भोजनशाला का निरीक्षण किया और यहां की सभी व्यवस्थाओं को देखा। समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि खाने के काफी पैकेट नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा जरूरतमंदों को भिजवाए गए। इसके अलावा कलक्ट्रेट के पीछे, पुलिस चौकी अग्रवाल मंडी टटीरी, पीसीआर मितली, रेलवे कॉलोनी व जैन कॉलोनी में भी भोजन के पैकेट भिजवाये गए। 
इस मौके पर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज गुप्ता, अजय कुमार, संजीव शर्मा, अजय कुमार, अर्पित जैन, दुष्यंत शर्मा, गौरव मित्तल, वीरेंद्र त्यागी व डॉ रामलाल का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top