वाजिदपुर गांव में मनाई गई महर्षि कश्यप की जयंती | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
वाजिदपुर गांव की कश्यप धर्मशाला में रविवार को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती सामान्य रूप से मनाई गई। 
सभी ने महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया और उनके विचारो व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। बागपत लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद्र कश्यप ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर इस बार महर्षि कश्यप की जयंती सामान्य रूप से मनाई गई। इस दौरान सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा। समाजसेवी नितिन कुमार कश्यप का कहना है कि इस बार भगवान महर्षि कश्यप जयंती पर कोरोना वायरस को लेकर झांकियां नहीं निकाली गई। 
सतबीर कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप सृष्टि के रचयिता है। उन्होंने ही सृष्टि की रचना की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top