बागपत। विपुल जैन
बागपत के प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड नंबर चार से सभासद जगमोहन पाल ने रविवार को सेनेटाइजर का छिड़काव करने वाले सफाई कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही गरीब बस्तियों में जा- जाकर गरीबों को राशन का वितरण किया।
कोरोना महामारी के चलते पूरे देश को लॉक डाउन किया हुआ है और लोग कहीं ना कहीं लॉक डाउन के कारण बहुत परेशान हो रहे हैं, क्योंकि पूरे देश की व्यवस्था डगमगा गई है। वही रोज मजदूरी करके अपने घरों को चलाने वाले लोग भी काफी परेशान है। ऐसे गरीब व असहाय लोगों को समाज सेवी खाने की व्यवस्था करके उन तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सफाई कर्मचारी भी सेनेटाइजर का छिड़काव कर जी जान से जुटे हुए हैं। रविवार को बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड नंबर चार से सभासद जगमोहन पाल ने ऐसे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनका फूल माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव, कलक्ट्रेट, बाग कॉलोनी व कश्यप कॉलोनी आदि गरीब बस्तियों में जा-जाकर गरीबों को राशन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लोग डॉन के दौरान किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
If you have any doubts, please let me know