40 लोगों के मोबाइल में कराया आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड
कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें सभी लोग
बागपत। विपुल जैन
गढ़ी कलंजरी गांव में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार अपने घर पर भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन करके स्थापना दिवस मनाया। साथ ही अपने घर की बालकनी में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया l इस मौके पर नरेश वर्मा ने अपने बूथ के 40 लोगों के मोबाइल पर आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड कराया। साथ ही कोरोना आपदा से निपटने के लिए पीएमओ फंड में लोगों से अधिक से अधिक सहयोग करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखें और अन्य लोगों से भी इसका पालन करवाएं। इसके अलावा कहा कि कोरोना आपदा से निपटने के लिए जो कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उनका भी धन्यवाद अदा करें। इस दौरान नरेश वर्मा ने सभी के सहयोग से 3500 रुपये की राशि गूगल-पे के द्वारा प्रधानमंत्री फंड में भेजी। इस मौके पर राजेंद्र कसाना, अभिषेक, विवेक, विजयपाल कसाना, गौरव, सरबजीत नागर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know