महिलाओं ने मकानों की छतों पर खड़े होकर लगाया जयकारा
भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा के मार्ग को अपनाने पर दिया बल
बागपत। विपुल जैन
अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां में सभी लोगों ने अपने घरों में भगवान महावीर स्वामी की जयंती मनाई।
इस बार भगवान महावीर की जयंती सभी ने अपने अपने घरों में कुछ नए अंदाज में मनाई। सबने अपने-अपने घरों में पूजन किया और सुबह छत पर खड़े होकर सब ने थालिया बजाई। रात को सात बजे सभी ने दीपक जलाकर अपनी छतों से आरती की। सभी ने लॉक डाउन का और सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन किया। अहिंसा मार्ग के प्रणेता, जियो और जीने दो के उदघोषक,वर्तमान शासन नायक,अंतिम तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2619 वी जयंती पर सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे यही भगवान से प्रार्थना की। साथ ही जल्दी से जल्दी कोरोना वायरस जैसी महामारी से विश्व में शांति हो ऐसी दुआ की गई। महिलाओं ने मकानों की छतों पर खडे होकर जयकारा लगाया और सभी से भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा के मार्ग को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर नमन जैन ने कहा कि सभी अहिंसा के मार्ग पर चलें और शाकाहारी भोजन को अपनाएं। खुद जीये और दूसरों को जीने दे, यही मानवता का धर्म है।
If you have any doubts, please let me know