बागपत। विपुल जैन
पर्यावरणविद लॉक डाउन में परिवार समेत पौधों की देखभाल कर समय बीता रहे है।
तुगाना गांव निवासी पर्यावरणविद सुरेंद्र सिंह चौहान ने देशभर में पौधारोपण की मुहिम चला रखी हैं। विभिन्न अभियानों के विभिन्न चरणों के तहत उन्होंने देशभर में लाखों पौधों का रोपण किया हुआ हैं । मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर में लॉक डाउन की स्थिति है। तब भी पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना परिवार के साथ पेड़- पौधों की देखभाल में समय व्यतीत कर रहे हैं।
उन्हें अपने अभियान की पूर्ण रूप से चिंता है, तभी वह अपने बच्चों व परिवार समेत क्षेत्र में लगाए गए पौधों की देखभाल कर रहे हैं। वह नित्य लगाए गए पौधों के पास जाकर उनमें पानी देते हैं और उनकी जरूरी कटाई-छटाई करते हैं। हालांकि वह और उनके परिवार के सदस्य इस पूरे कार्य में सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ध्यान रख रहे है। उन्होंने बताया कि उनका पौधों के प्रति असीम लगाव है और वह उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं। बच्चे भी अपने पिता के इस पर्यावरण हित में किए जा रहे कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हैं।
साथ ही वह खुले हृदय से इस कार्य में उनका साथ देते हैं। इसलिए लॉक डाउन में भी उनका परिवार पौधों की देखभाल के लिए पूर्ण सजग है और नियमित रूप से कार्य कर रहा है। इस कार्य में उनकी पुत्री ज्योति व पुत्र उज्जवल का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
If you have any doubts, please let me know