बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस की माहमारी में हमारे डॉक्टर,नर्स व स्टाफ काफी मुश्किल वक़्त में हम लोगों के इलाज मे अपनी जान की परवाह किये बगैर लगे हुए हैं, जो उनके इंसानियत के पैगाम को दिखाता है। हम सबका भी फ़र्ज़ है कि हम उनको सम्मान दे और उनके काम को भी सलाम करें।
इस कड़ी में सोमवार को सीएचसी बडौत में उत्तरप्रदेश हज वेलफ़ेयर सोसाइटी के पदाधिकारियो ने सीएचसी अधीक्षक डॉ विज़य कुमार और अन्य डॉक्टर,नर्स व स्टाफ को सम्मानित किया।अपनी भावनाओं का इज़हार फूलों के गुल्दस्ते व फल भेंट कर किया।
इस मौके पर शहर इमाम मोलाना आरिफ़ उल हक़, मोलाना रियाज़ सोसाइटी के प्रदेश महासचिव, रालोद नेता इसरार खान गुड्डु, पत्रकार आरिफ़ मलिक, मंडल अध्यक्ष साजिद मलिक, जिलाअध्यक्ष एडवोकेट रिज़वान मलिक आदि लोग मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know