बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने देश के प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा।
उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर देश में आई आपदा को देखते हुए किसान क्रेडिट कार्ड के सभी ऋण माफ करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जिस तरह सांसदों की निधि रोकी है, उसी तरह वह सभी एमएलए व एमएलसी की निधि भी कम से कम दो साल के लिए बंद करें और उस पैसे को कोरोना वायरस पीड़ित लोगों की मदद में लगाए। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लॉक डाउन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहे, यही कोरोना से बचने का सबसे बड़ा उपाये है।
If you have any doubts, please let me know