बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करने वाले दो कर्मवीर योद्धाओं डॉ रामलाल व डॉ योगेश चौधरी को सरदार पटेल सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय हैं कि दोनों डॉक्टर लॉक डाउन के दौरान जी जान से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। निर्धन रोगियों को दवाई भी निशुल्क दे रहे हैं। ऐसे कर्म योद्धाओं का सम्मान करके लायंस क्लब अग्रवाल मंडी ने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया, ताकि दूसरे लोग भी इनसे प्रेरणा लेकर सेवा कार्य करें। अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित इस समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, अजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know