असहायों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं : वीरेंद्र त्यागी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी एवं व्यापारी संघ टटीरी के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में असहाय लोगों को भोजन कराया गया। 
इस मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र त्यागी ने कहा कि असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। समाज के सभी संपन्न परिवारों को देश पर आई विपदा के समय आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि खाने के काफी पैकेट बागपत के नायब तहसीलदार, कलक्ट्रेट के पीछे, पुलिस चौकी अग्रवाल मंडी टटीरी, पीसीआर मितली, रेलवे कॉलोनी, जैन कॉलोनी आदि में भिजवाये गए। इस मौके पर समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता, प्रवेश जैन, आनंद कुमार जैन, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, अजय कुमार सभासद अर्पित जैन, अजय मित्तल, संजीव शर्मा का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top