उज्जवला के लाभार्थियों को मिलेंगे तीन निशुल्क सिलेंडर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
एक ग्राहक को प्रति माह मिलेगा एक गैस सिलेंडर 
एलपीजी की आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर 1906 की ले मदद 
बागपत। विपुल जैन 
इंडेन आईओसीएल की असिसटेंट मैनेजर-एलपीजी सेल्स स्वाति गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देर्शों पर उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को अगले तीन महीने के लिए निशुल्क गैस सिलेंडर दिये जाएंगे। यह सिलेंडर एक अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक दिये जाएंगे। 

स्वाति गुप्ता ने यह बातें एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि ऐसे लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर निशुल्क दिये जाएंगे और एक ग्राहक प्रति माह एक सिलेंडर लेने का ही हकदार होगा। इसका देश के आठ करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिंक किए गए बैंक खाते में अग्रिम रूप से निशुल्क एलपीजी गैस खरीदने के लिए इस राशि का बीस अप्रैल के लिए रिफिल लागत का पूर्ण आरएसपी अग्रिम रूप से स्थानान्तिरत करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि लाभार्थी अंतिम रिफिल प्राप्त होने के पन्द्रह दिनों के बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकता है। रिफिल की बुकिंग आईवीआरएस या पंजीकृत मोबाइल नम्बर के माध्यम से की जानी चाहिए। बताया कि रिफिल पावती ओटीपी आधारित लाट-लांग कैप्चर अंडरटेकिंग हो सकती है। इसके अलावा कैश-मेमो सिग्नेचर और ब्लू बुक एंट्री भी हो सकती है। कॉरपोरेशन की एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लॉकडाउन अवधि के लिए अच्छी तरह से स्टॉक की जाती है और इसमें कोई कमी नहीं है, इसलिए कोई भी ग्राहक घबराए नहीं। बताया कि आपातकाल में एलपीजी की हेल्पलाइन नम्बर 1906 की मदद ली जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top