जमातियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गये
देश व समाज की सेवा के लिए रहेंगे तत्पर
बागपत। विपुल जैन
समाज सेवी हाजी निजात खान लॉक डाउन में गरीब व असहाय लोगों की सेवा में लगे हुए है। मंगलवार को भी उन्होंने जगह-जगह जाकर गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट बांटे।
साथ ही वह निवाड़ा स्थित अपने फार्म हाउस में बनाये गये आइसूलेशन सेंटर में रूकी जमात की भी तन व मन से सेवा कर रहे हैं। इस आइसूलेशन सेंटर में 51 जमाती रूके हुए है। इसके अलावा उन्होंने बंजारों की बस्ती में जा-जाकर भी उन्हें खाने के पैकेट का वितरण किया। साथ ही आइसूलेशन सेंटर में सभी जमातियों की वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में कोरोना की जांच की गई और उसके सैम्पल भेजे गये। हाजी निजात खान ने कहा कि लॉक डाउन के समय किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा और देश व समाज की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
If you have any doubts, please let me know