कोरोना जैसी महामारी से निपटने को दिन-रात कर रहे मेहनत
अपनी जिम्मेदारियों व दायित्वों का कर रहे भली-भांति पालन
बागपत। विपुल जैन
बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाॅ विभाष राजपूत को कोरोना महामारी में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
डाॅ विभाष राजपूत द्वारा कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों व दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया जा रहा है। वह लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए उन्हें निरन्तर जागरूक कर रहे हैं। चोबीस घंटे वह सीएचसी पर रहकर कोरोना जैसी महामारी को मात देने के लिए कमान संभाले हुए है। उनके इस कार्यों की सभी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। इस मौके पर प्रकाश मलिक, राजेश गौतम, हिमांशु, कर्णपाल सोनी, महीपाल, नरेन्द्र चोहान, नितिश, सोनू गुर्जर, जोनी, भागमल, रविन्द्र, जियाउल हक, कोमल पंवार आदि थे।
If you have any doubts, please let me know