इमरजेंसी में किया जा सकता है दोनों चीज का इस्तेमाल
कोरोना से निपटने के लिए की जाएगी हर सम्भव मदद
बागपत। विपुल जैन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल प्रधान बली ने बागपत की डीएम शकुन्तला गौतम के आग्रह पर अपना टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल व सर्वोदय स्कूल जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
तेजपाल प्रधान ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए यदि प्रशासन को आपातकाल में उनके अस्पताल व स्कूल की जरूरत पड़ती है तो वह इसका इस्तेमाल कर सकते है। कहा कि देश व समाज से बड़ा कोई नहीं है। यदि इस कार्य में प्रशासन को उनसे किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो वह इसके लिए हर समय तैयार रहेंगे।
साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस को हराने के लिए घरों में रहने की अपील की। कहा कि सभी प्रधानमंत्री के आदेशों के तहत लाॅक डाउन का पालन करें और इधर-उधर न जाकर अपने घरों में ही रहे। सोशल डिस्टेंस बनाये रखे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
If you have any doubts, please let me know