भाजपा नेता ने गढ़ी कलंजरी को कराया सेनेटाइज सचित्र | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे 
हाथों को साबुन से धोते रहे और मुंह पर मास्क लगाये 
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा ने अपने गढ़ी कलंजरी गांव को सेनेटाइज कराया। 
उन्होंने गांव के हर गली-मोहल्ले में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराया और लोगों से अपने घरों में रहने का अनुरोध किया। कहा कि कोई भी अपने आस-पास गंदगी न होने दे। दिन में कई-कई बार अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे। इसके अलावा मुंह पर मास्क लगाकर रखे। खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे। कहा कि कोई भी लाॅक डाउन में भूखा न रहे, इसके लिए सभी लोगों को मिलजुलकर मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अभिषेक वर्मा, रविन्द्र प्रजापति, राजेन्द्र कसाना, विनोद शर्मा, अर्जुन, विवेक आदि थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top