जाति व धर्म से ऊपर उठकर कार्य करें लोग : अभयवीर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में जमातियो को करा रहे भोजन
जिला प्रशासन कर रहा चिकित्सा व सुरक्षा की व्यवस्था
बागपत। विपुल जैन 
सपा के बागपत लोक सभा  क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव ने कहा कि आज देश पर कोरोना जैसी महामारी का संकट आया हुआ है। ऐसे समय में सभी को जाति व धर्म से ऊपर उठकर एक- दूसरे की मदद करनी चाहिए।  
अभयवीर यादव ने बताया कि बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज को जमातियो का क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है। इसी कॉलेज के वह प्रबंधक भी हैं। बताया कि यहां पर तकरीबन 189 जमातियो को ठहराया गया है और उनके खाने-पीने की सभी व्यवस्था शकुन यादव फाउंडेशन के सहयोग से की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से चिकित्सा व सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि यहां पर 26 मार्च से सभी जमातियो के खाने-पीने व रुकने का इंतजाम कर दिया गया था। कहा कि यदि इसके अलावा भी कोई भी गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद हो तो वह उसकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन लॉक डाउन के समय किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top