हनुमान जयंती पर किया पौधो का वितरण | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
 पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना व अन्य सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र के बदरखा गांव में सतबीरी देवी पत्नी  स्व.अनूप सिंह उम्र 95 वर्ष को हनुमान जयंती पर पौधा भेंट किया। 
उसके पश्चात उस पौधे का रोपण भी उन्होंने बुजुर्ग महिला के हाथ से ही कराया। साथ ही सभी को पौधे की अपने परिवार के सदस्यों की तरह देखभाल करने का भी संकल्प दिलाया। हालांकि इस मौके पर कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी ने सोशल डिस्टेंस का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि पर्यावरण  असंतुलन तथा मानव की विनाशक प्रवृत्ति के चलते हुए ही दुनिया पर आज यह गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सभी को लॉक डाउन के नियमों का पालन करना चाहिए और  सेनेटाइजर, दस्ताने व मास्क आदि का प्रयोग करना चाहिए। तभी यह धरा कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से बच सकती है। इस मौके पर विवेक, सूरज व सुमित आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top