बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के पदाधिकारी लॉक डाउन के समय पूरी तरह गरीबों की सेवा में लगे हुए हैं।
उनके द्वारा जहां कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है, वहीं वह यहां पर भोजन बनाकर उन्हें गरीब बस्तियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसकी सभी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। गुरुवार को भी उन्होंने कलक्ट्रेट के पीछे, रेलवे कॉलोनी एवं जैन कॉलोनी में खाने के पैकेट भिजवाये। मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि आज के भोजन की व्यवस्था जय श्री बालाजी सेवा संघ अग्रवाल मंडी एवं विकास गुप्ता खेकड़ा के सहयोग से की गई एवं हलवा प्रसाद दिनेश गर्ग बबली एवं सोनू मित्तल की ओर से किया गया। भोजन व्यवस्था में पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, नरेंद्र त्यागी, आशुतोष मित्तल, अजय मित्तल, संजीव शर्मा, गौरव जिंदल, मनोज मित्तल, मनोज गुप्ता व अजय कुमार ने सहयोग किया।
If you have any doubts, please let me know