समाज का हर गरीब दे रहा उन्हे दिल से दुआ
ललियाना समेत कई गांवों में गरीबों के लिए पहुंचाया राशन
बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लाॅक डाउन है। सभी लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों व इधर-उधर काम करने वाले मजदूरों के सामने आ रही है। उनके पास खाने-पीने का सामान नहीं है। ऐसे में बागपत के डगरपुर गांव के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी मनुपाल बंसल गरीबो के सच्चे हमदर्द बनकर आगे आये है।
उन्होंने ललियाना समेत कई गांवों की गरीब बस्तियों व झुग्गी-झौपड़ियों में जा-जाकर असहाय व गरीब लोगों को दाल, चावल, आटा, चीनी, मसाले, तेल आदि सामान उपलब्ध कराया। उनके इस कार्य को देखते हुए गरीब लोग उन्हें दिल से दुआ दे रहे हैं। इस मौके पर मनुपाल बंसल ने कहा कि महामारी से लड़ने के दौरान किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। हर गरीब व्यक्ति की पूरी तरह मदद की जाएगी। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी से प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। कहा कि लाॅक डाउन के समय सभी लोग अपने घर पर ही रहे। यह आप सभी के हित में है।
If you have any doubts, please let me know