एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा बीस हजार रुपये का चैक
बच्चों ने मोहल्ले में घूम- घूमकर किए पैसे इकट्ठा
बागपत। विपुल जैन
कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए सभी लोग आगे आ रहे हैं और प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी इच्छानुसार सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में नगर के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी राजपाल शर्मा वात्सायन की पोती जहानवी गौड एवं हर्षिल गौड़ ने गली- मोहल्ले में घूम-घूमकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए बीस हजार रुपए की राशि इकट्ठा की और उसके बाद उन्होंने गुरुवार को अपने दादा के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम बागपत को प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम उक्त राशि का चेक सौंपा। उनके इस कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की। एसडीएम बागपत ने कहा कि वह बच्चों का धन्यवाद करते है कि वे समय से पहले ही देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं और वह उन अभिभावकों के भी शुक्रगुजार है, जिन्होंने अपने बच्चों को इतने अच्छे संस्कार दिए हैं। कहा कि बेहतर भविष्य का निर्माण बेहतर संस्कारों से ही संभव है और आज वह पूरे विश्वास के साथ कह सकते है कि हमारे देश का भविष्य बेहतर हाथों में होगा। इस कार्य में नंदलाल डोगरा, सुशील, अनिल कुमार, जगमोहन, सुमित डोगरा, राजपाल शर्मा, परमवीर वर्मा एडवोकेट, अनिल जैन, निशांत वत्स एडवोकेट, नगेन्द्र, विवेक आदि ने सहयोग किया।
If you have any doubts, please let me know