कोरोना के संभावित मरीजों को अस्पताल में कराया भर्ती | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बुढेडा गांव में कोरोना के संभावित चार मरीजों को सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। 
डॉ विभाष राजपूत को सूचना मिली की बुढेडा गांव के चार व्यक्ति दिल्ली में भर्ती एक कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में  रहे है। कही उनके आने से गांव के अन्य व्यक्ति भी कोरोना से पीड़ित न हो जाए इसको लेकर उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और वह अपनी टीम के साथ पुलिस को लेकर बुढेडा गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने चारों मरीजों की छानबीन की और उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर सरूरपुर सीएचसी में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में लाकर भर्ती कराया गया। इस मौके पर डॉक्टर श्रवण गोस्वामी, मनोज कुमार, पूजा समस्त आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top