बागपत। विपुल जैन
बागपत के कस्बा खेकड़ा की रहने वाली प्रिया गोस्वामी एवं सृष्टि गोस्वामी ने रंगोली के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कोरोना वायरस की रंगोली बनाकर लोगों से घरो में रहने की अपील की और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने को कहा। कहा कि जिस तरीके से कोरोना वायरस की बीमारी बागपत जनपद में पैर पसार रही है उसे देखते हुए सभी लोग शासन और प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने इस महामारी में अपनी ड्यूटी दे रहे सभी अधिकारी, पुलिस, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी व पत्रकारो का धन्यवाद अदा किया जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। कहा कि सभी लोगों को शासन- प्रशासन की बातें माननी चाहिए और उन पर अमल करना चाहिए, तभी भारत स्वस्थ रहेगा और कोरोना जैसी बीमारी पर हम विजय प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा इन बेटियों के पिता एवं भारतीय नोजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी भी लॉक डाउन में गरीबों की दिल से सेवा कर रहे है।
If you have any doubts, please let me know