कल्याण भारती ने गोवंशो को खिलाया चारा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत नगर में इधर-उधर घूम रहे बेसहारा गोवंशो को चारा खिलाकर पुण्य कमाया। 
इस मौके पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने बताया कि उनके संस्थान का प्रयास भारतीय समाज में गोवंश की दयनीय स्थिति पर समाज को जागरूक  करना है, क्योंकि आज का स्वार्थी मानव समाज भरतीय संस्कृती में गोवंश के स्थान को भूलता जा रहा है। भारतीय संस्कृती का पूजनीय गोवंश बेसहारा होकर सड़को, गलियों, चौराहों, कूड़ा स्थलों पर कूड़ा करकट खाकर अपनी भूख मिटाने के लिये मजबूर है। जिससे भारतीय समाज व संस्कृती अपमानित हो रही है और कोरोना जैसी भयानक महामारी के चलते आज बेसहारा गोवंश की स्थिति ज्यादा खराब हो गयी है। कहा कि आपातकाल के इस सामाजिक संकट के समय समाज के सक्षम, संवेदनशील व बुद्धिजीवियों का सामाजिक दायित्व है कि वह अपनी भूख के साथ-साथ अपने आसपास के बेसहारा पशुओं व भूखे व्यक्तियों के विषय में भी चिंता करें, क्योंकि निष्काम भाव से किया गया कोई भी लोक कल्याणकारी कार्य हजारों लाखों गुणा होकर कर्ता के पास वापस आता है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, हेमचंद जैन, चीनू जैन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top