घर पर रहें-स्वस्थ रहें का सभी लोग करे कड़ाई से पालन
प्रधानमंत्री राहत कोष में सामर्थ के अनुसार करें दान
बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी खेकड़ा देहात के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा ने बताया कि बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने ऑडियो कॉल करके उनके गांव व परिवार का हाल जाना।
उन्होंने कहा कि सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह वैसे तो हमेशा अपने लोकसभा क्षेत्र बागपत में ही रहते है, लेकिन अब जब देश एक बड़ी आपदा से जूझ रहा है और देश में संपूर्ण लॉक डाउन चल रहा है तो ऐसे में वह अपने पूरे क्षेत्र का ख्याल रख रहे है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महामारी के बारे में आम नागरिकों को जानकारी दे। इसमे सभी को सावधानी बरतनी होगी। इसमे सभी को घर रहिये स्वस्थ रहिये का पालन करना होगा। नरेश वर्मा ने कहा कि लॉक डाउन का सभी नागरिकों को पालन करना चाहिए। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कहा कि वह भी क्षेत्रवासियों से निरन्तर संपर्क बनाए हुए है। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में हर गरीब की सहायता हो और कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। सबको मिलकर कोरोना से लडना होगा। कोरोना हारेगा देश जीतेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री राहत कोष मे अपनी सामर्थ के अनुसार योगदान दे।
If you have any doubts, please let me know