गरीबों के लिए फरिश्ता बनकर आए आमिल खान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
समाज का हर व्यक्ति कर रहा उनके कार्यों की प्रशंसा
अहमद शाहपुर पदडा समेत कई गांवों में गरीबों को बांटा राशन
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लाॅक डाउन है। सभी लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व बेसहारा लोगों के सामने आ रही है। उनके पास खाने-पीने का सामान नहीं है। ऐसे में मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आमिल खान गरीबों के लिए फरिश्ता बनकर आए हैं। 
उन्होंने अहमद शाहपुर पदड़ा समेत कई गांवों की गरीब बस्तियों  में जा-जाकर असहाय व गरीब लोगों को दाल, चावल, आटा,  तेल व आलू आदि सामानो का वितरण किया। उनके इस कार्य को देखते हुए गरीब लोग उन्हें  दुआ दे रहे हैं। इस मौके पर आमिल खान ने कहा कि महामारी से लड़ने के दौरान किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। हर गरीब व्यक्ति की पूरी तरह मदद की जाएगी। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी से प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। कहा कि लाॅक डाउन के समय सभी लोग अपने घर पर ही रहे। यह आप सभी के हित में है। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रद्धानंद त्यागी, एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, जिलाध्यक्ष फिरोज अली, अब्दुल वाहिद कुरेशी, डॉ आसिफ, इकराम आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top