जीवन अमूल्य है, सभी लॉक डाउन का करें पालन : राजा जैन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
युवा भाजपा नेता राजा जैन ने कहा कि आज दुनिया में कोरोना जैसी महामारी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। इस महामारी के आगे दुनिया के  विकसित राष्ट्र जैसे अमेरिका , इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन तथा जर्मनी ने भी घुटने टेक दिए है। 
राजा जैन ने कहा कि इस महामारी का दुनिया में अब तक कोई ईलाज नहीं है। केवल आप घरों में रहे, इसी के द्वारा इस महामारी से बचा जा सकता हैं। कहा कि सभी सरकार के निर्देशों का पालन करें तथा प्रशासन का हर संभव सहयोग करें। कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी को भारत में फैलने से रोकने का एकमात्र उपाय सरकार के लाकडाउन का पालन करना है और इस महामारी से बचने के लिए हाथों को हर घंटे बाद साबुन से साफ करें तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करें। समूह में न रहकर घरों में रहें। इस कीमती समय का सदुपयोग करें जैसे धार्मिक पत्रिकाएं पढ़ें, प्रेरक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित किताबें पढ़ें और अपने जीवन को अमूल्य बनाएं और सुरक्षित रहें। कहा कि तभी राष्ट्र इस महामारी से जंग जीत सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top