बागपत। विपुल जैन
राजकीय हाईस्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अन्तरिक्ष कुमार ने बच्चों को घर पर रहकर ही पढ़ाई-लिखाई करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को घर पर किताबों का सहारा लेकर उनसे लोक डाउन का पालन कराये। कहा कि आज हम सोशल मीडिया के दौर में किताबों से दूर होते जा रहे हैं ओर फेसबुक, व्हाइटस्एप, टेलीविजन से चिपककर रह गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी एक विश्वव्यापी संकट के रूप में हमारे धैर्य की परीक्षा लेने के लिए आई है, लेकिन हम लोगो को अपनी समृद्ध और गौरवशाली परंपरा के अनुसार धैर्य का परिचय देना है। भारत सरकार ने कोरोना से लड़ने, मरीजों की ट्रेकिंग, उपचार तथा इसके प्रति जागरूक करने के लिए आरोग्य सेतु एप्लिकेशन बनाया है, जिसे आप मोबाइल में डाऊनलोड कर सकते हैं। कहा कि सभी बच्चे नियमित योग करे, जो हमारे शरीर को ऊर्जावान बनायेगा और कोरोना जैसी बीमारी से भी बचने में भी मददगार साबित होगा। इस खाली समय में बेहतर होगा कि बच्चे अपने विषय की किताबें पढे और पेन्टिंग बनाकर व कविताए लिखकर समय का सदुपयोग करे।
If you have any doubts, please let me know