नेट व व्हाटसऐप से दिया जा रहा बच्चों को होमवर्क
लाॅकडाउन की वजह से बंद पड़े हुए है सभी स्कूल
बागपत। विपुल जैन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी ने अपने बच्चों की आॅनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। अब घर पर बैठे-बैठे ही बच्चों को नेट व व्हाट्सऐप के माध्यम से होमवर्क दिया जा रहा है, जिसमें बच्चे काफी रूचि ले रहे हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल पृथ्वीराज श्रीवास्तव ने बताया कि लाॅक डाउन के चलते सभी स्कूल बंद है। बच्चों का सिलेबस भी कराना है और बच्चे समय का सदुपयोग कर सके, इन सब बातों का ध्यान रखते हुए उनके स्कूल में सभी क्लासेज की आॅनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई है। बताया कि अब सम्बंधित सबजेक्ट के टीचर्स घर से ही बच्चों को वर्कशीट भेज रहे हैं। प्रबंध समिति के सदस्य अवध कुमार ने बताया कि सभी क्लाॅस का व्हाटसऐप ग्रुप बनाकर उसके द्वारा होमवर्क कराया जा रहा है एवं सभी अभिभावक बच्चों का होमवर्क समयानुसार करा रहे हैं।
This is highly appreciated. I must congratulate the management of Sarvodaya Public School for this initiative.
जवाब देंहटाएंSuper
जवाब देंहटाएं