कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए सभी एकजुट हो
कोरोना से अब तक देश में हो चुकी है सैंकड़ों लोगों की मौत
बागपत। विपुल जैन
बागपत के पूर्व सभासद राजीव कौशिक ने नगर के लोगों से लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने की बात कही है। कहा कि सभी लोग लाॅकडाउन में लोग इधर-उधर न घूमकर अपने घरों में रहे, तभी कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है।
राजीव कौशिक ने कहा कि आज कोरोना जैसी महामारी पूरे देश में पैर पसारती जा रही है। अब तक इस बीमारी से सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और काफी लोग अस्पतालों में जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस महामारी को हराने के लिए एकजुटता का परिचय दे। प्रधानमंत्री के आदेशानुसार सभी लाॅक डाउन का पालन करें। मुंह पर हमेशा माॅस्क लगाकर रखे। हाथों को दिन में कई-कई बार साबुन व सेनेटाइजर से धोये। एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाये रखे। इन्ही छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
If you have any doubts, please let me know