बागपत। विपुल जैन
बागपत के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने बागपत लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संवाद किया और उनका हालचाल पूछा।
ललियाना गांव के रहने वाले युवा भाजपा नेता विपिन माहेश्वरी से भी सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह ने बात की और उनसे उनके परिवार, पड़ोस व गांव का हाल-चाल पूछा। विपिन माहेश्वरी ने उन्हें राशन कार्ड की समस्या से अवगत कराया। कहा कि गांव में बहुत से लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, जिस कारण गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही बताया कि गांव की काफी विधवाओं व वृद्ध लोगों को भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। सांसद ने उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
If you have any doubts, please let me know