गऊशाला के लिए दिया 14 बीघा भूसा दान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस की महामारी से आज न केवल मानव जाति परेशान है बल्कि पृथ्वी पर हर जीव भी संकट में फंस गया है। ऐसे में समाजसेवी लोगों की भी कमी नहीं है। 
संकट के इस दौर में डगरपुर गांव के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी मनुपाल बंसल द्वारा समाज के हर व्यक्ति व जीव-जंतुओं की तन- मन व धन से सेवा की जा रही है। उन्होंने डूंडाहेड़ा गांव स्थित बालाजी आश्रम में बनी गऊशाला में 6 बीघा भूसा, खेकड़ा की गऊशाला में 4 बीघा भूसा व रटोल की गऊशाला में 4 बीघा भूसा समेत कुल 14 बीघा भूसा सभी गऊशालाओं को दान स्वरूप दिया है। उनके इस कार्य की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है। उधर, मनुपाल बंसल ने कहा कि देश में आई इस आपदा के दौर में समाज के सभी संपन्न परिवारों को इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top