बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव गुरुवार को बालैनी के गुरुकुल में पहुंचे और उन्होंने यहां पर अनाथ बच्चों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।
दीपक यादव ने कहा कि कोरोना वायरस को मात हम सिर्फ अपने घरों में रहकर ही दे सकते है। इसीलिए सभी लोग लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करें। अपने घरों में रहे,सुरक्षित रहे और आवश्यक कार्यो से ही घरों से बाहर निकले। जब घर से बाहर जाये तो फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया और सभी से कड़ी मेहनत और लग्न के साथ अपनी पढ़ाई-लिखाई करने की बात कही।
If you have any doubts, please let me know