समाजसेवी गौरव पहलवान ने गरीबों के लिए दिया एक कुंतल आटा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित लोगों के लिए चल रही भोजन व्यवस्था 34वे दिन भी जारी रही। 
गुरुवार को यहाँ पर लगभग 700  व्यक्तियों के भोजन की  व्यवस्था की गई,  जिसमें समाज सेवी गौरव कुमार पहलवान ने एक कुंतल आटा व अतुल जिंदल ने  2100 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। इस मौके पर व्यापार संघ के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा महामंत्री व्यापार संघ, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार संघ, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, मोहन सिंघल, मनोज मित्तल, दीपक जैन, आकाश गोयल, संदीप पांचाल, दिनेश मित्तल, विनीत गुप्ता, राजेश गोयल, उमादत्त शर्मा, हरिओम शर्मा,  अंकित जैन, सोनू मित्तल, अनिल टेलर, पीयूष गुप्ता, अनिल कुमार खल वाले, राधेश्याम खल वाले, योगेश मिस्त्री, प्रवीन मित्तल, रोहित गोयल आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top