बागपत। विपुल जैन
बागपत के घिटोरा गांव के रहने वाले प्रमुख समाजसेवी देवेंद्र प्रमुख कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चल रहे लॉक डाउन में कर्म योद्धा की तरह अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उनके द्वारा समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की तन-मन- धन से सेवा की जा रही है। जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
देवेंद्र प्रमुख ने बताया कि इस कार्य में उनके भाइयों का जो सहयोग मिल रहा है उससे उनका हौसला और भी बढ़ जाता है। बताया कि उनके बड़े भाई रामरत्न बैसला व छोटे भाई रविंद्र बैसला भी दिल्ली करावल नगर शिव विहार में यमुना डेरी, यमुना स्वीट्स व यमुना किड्स-वे प्ले स्कूल के माध्यम से इस जन सेवा के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा हर रोज समाज के जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया जाता है।
कहा कि उनकी कोशिश है कि वह तीनो भाई इस संकटकाल में प्रधानमंत्री जी की नीतियों को अपनाते हुए गरीब और कमजोर लोगों कि जितनी भी मदद हो सकेगी उतनी करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे।
If you have any doubts, please let me know