ऋषि कपूर का निधन फिल्म जगत के लिए अपूर्णिय क्षति: सोमेंद्र | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत के अहेड़ा गांव के रहने वाले दिल्ली राज्यसभा में कार्यरत सोमेंद्र उर्फ सोनू पहलवान ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है।
उन्होंने ऋषि कपूर के निधन को  भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूर्णिय क्षति बताया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्‍होंने ऋषि कपूर को बेहतरीन अभिनेता की उपाधि दी और कहा कि यह फिल्म जगत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय है। बता दें कि कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 वर्ष की उम्र में  मुंबई के एचएन अस्पताल में निधन हो गया। सोमेंद्र पहलवान ने कहा कि अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे सिनेमा जगत पर गहरी छाप छोड़ने वाले ऋषि जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और भगवान से उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top