पंडित धनराज जैन के निधन पर जताया दुख । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
मूर्धन्य विद्वान सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, जैन समाज के मनीषी एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित धनराज जैन का शनिवार की सुबह अमीनगर सराय में हदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 
पंडित धनराज जैन 84 वर्ष के थे।   वह अपने पीछे चार पुत्र एवं पुत्री व पोते-पोतियो का भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए हैं। 
लॉक डाउन के कारण सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों व गणमान्य व्यक्तियों ने उनके परिजनों को फोन से ही अपनी संवेदना व्यक्त की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश जैन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अभिमन्यु गुप्ता, युवा भाजपा नेता बागपत राजा जैन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top