बागपत। विपुल जैन
एक ऐसे कोरोना योद्धा भी हैं जो बिना रुके, बिना थके और अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात देश की सेवा में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं बली गांव के रहने वाले डॉक्टर प्रवेश कुमार पंवार पुत्र सत्यवीर पंवार की। वह वर्तमान में सैफई इटावा मेडिकल संस्थान इटावा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इस महामारी के चलते वह कोरोना कोवेड 19 में अपनी ड्यूटी पूरे आत्मविश्वास के साथ समाज को उससे बचाने के लिए दे रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी पवार और छोटे भाई पुनीत पवार भी नर्सिंग फील्ड से ही जुड़े हैं, जो घर पर ही रहकर गाव के लोगो की मदद और कोरोना से बचाव हेतु उन्हें दिशा निर्देश दे रहे है। डॉक्टर पंवार के दो बहुत छोटे बच्चे है। एक बेटे अक्षांश की उम्र 4 वर्ष और एक बेटी आंचल की उम्र 1 वर्ष होने के बावजूद भी वह कई महीनों से घर नहीं आए। बच्चो को अपने माता-पिता के साथ घर पर ही छोड़कर वह बिना परवाह किए दिन-रात इस महामारी से समाज को बचाने के लिए देश हित में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कर्मयोद्धा के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।
If you have any doubts, please let me know