त्रिलोक मंदिर के ट्रस्टी पंडित धनराज के निधन पर शोक मनाया । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
त्रिलोक तीर्थधाम खेकड़ा के ट्रस्टी और जैन समाज के प्रबुद्ध विद्वान पंडित धनराज जैन के निधन पर खेकड़ा जैन समाज ने शोक व्यक्त किया। उनके परिवार को फोन के माध्यम से अपनी सांत्वना भेजी।

बडागांव के त्रिलोक तीर्थधाम के ट्रस्टी अमीनगर सराय निवासी पंडित धनराज जैन समाज के पुरोहित थे। समाज के सभी धार्मिक कार्यो में उनको विशेष सहयोग रहता था। अतिश्य क्षेत्र बडागांव से उनका विशेष नाता रहा। यहां क्षेत्र मेंअनेक धर्म स्थलों से लेकर त्रिलोक तीर्थधाम के निर्माण के दौरान समस्त धार्मिक आयोजन पंडित धनराज की मौजूदगी में हुए। वे अनेको सामाजिक संस्थाओ में पदासीन रहे। सराय स्थित जय शांतिसागर इंटर कालेज, श्री चंदप्रभु दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र बरनावा, बड़ागांव तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष पद को गौरवान्वित किया। शनिवार सुबह 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर पूरे जैन समाज ने दुख जताया। फोन कर उनके परिवार को सांत्वना दी। इनमें नितिन जैन, अजेश जैन, आकाश जैन, त्रिलोक चंद जैन, संजीव जैन, अंकुश जैन, संजय जैन, अमित जैन, विकास जैन आदि प्रमुख रूप से रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top