बागपत। विपुल जैन
रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने सरकार से देश में कोरोना वायरस को लेकर आई विपदा के समय किसानों का समस्त सरकारी कर्ज माफ करने की मांग की।
ओमवीर ढाका ने कहा कि सरकार 15 मई तक बिजली के बिल जमा कराने की बात कह रही है, लेकिन किसानों के गन्ने का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। मिल मालिकों पर किसानों का अरबों रुपया बकाया है और किसान पाई-पाई को तरस गया है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। एक तरफ किसान कुदरत का कहर झेल रहा है और दूसरी तरफ उनके गन्ने का भुगतान न होने से उनके सामने कई आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई है। इन सब चीजों को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों का समस्त सरकारी कर्ज माफ किया जाए और किसानों को कम से कम पांच हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही उन्होंने मजदूर दिवस के मौके पर सरकार से मांग की है कि सरकार मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए उन्हें पैकेज देने की घोषणा करें।
If you have any doubts, please let me know