आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर दुकानों को चैक किया | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बागपत आबकारी विभाग की टीम ने कई गांवों का दौरा किया और शराब की दुकानें चैक की। 
बागपत के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने डोला गांव में  शराब की दुकान के ताले चैक किये। उन्होंने देखा कि कहीं दुकानदार दुकानों के ताले खोलकर या फिर आधा शटर नीचे गिराकर शराब तो नहीं बेच रहे।  
उन्होंने कहा कि वह सरकार के आदेशानुसार लॉक डाउन में शराब की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। यदि कोई भी दुकानदार दुकानें खोलकर शराब बेचता मिला तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि कहीं कोई अवैध रूप से शराब बेची जा रही है तो वह उसकी सूचना उन्हें दे। बताने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top