मदर्स डे पर हुई ऑनलाइन ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर ऑनलाइन ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगता का आयोजन किया गया।
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगता में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं अपनी कलाकृतियो द्वारा सुन्दर, मनमोहक एवं प्रेरणादायक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर माँ के स्नेह एवं समर्पण को उजागर किया। स्कूल की छात्रा हिमानी ने अपने ग्रीटिंग में महाभारत के एक सुन्दर  श्लोक के द्वारा माँ की महिमा को उजागर किया जो इस प्रकार है-
नास्ति   छाया , नास्ति  गति: ।
नास्ति  त्राण, नास्ति  प्रिया:।।
अर्थात  माता के समान कोई छाया नही है, माता के समान कोई सहारा नही है, माता के समान कोई रक्षक नही हैं और माता के समान कोई नही हैं। 
इसके अलावा अर्णन, उज्जवल, मिन्नी ,अनन्या, वाशिंका, यश  राघव, विराट,  सार्थक, शौर्य , अविका, दक्ष,  ख़ुशी ,दक्षिका , आरोही,  तरंग,  रिधिमा, प्रजन्य, प्रिंसी, समीक्षा, संस्कृति आदि छात्र- छात्राओं ने भी इस प्रतियोगता में प्रतिभाग किया। 
स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने  सभी छात्र - छात्राओं व शिक्षक- शिक्षिकाएं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में  बबलेश ,अभिषेक ,गौरव , पवन,  राजीव  पंकज , हिना , पारुल ,नाजिश , अनुराधा , अंजलि, शिखा ,इमरान, ज्योति , दीपक आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top