हवन के साथ दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने 1857 की वर्षगांठ पर बडौत में हवन कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
इस मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष सचिन वत्स ने बताया की1857 का संग्राम ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ी और अहम घटना थी। इस क्रांति की शुरुआत 10 मई 1857 ई. को मेरठ से हुई, जो धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली, अवध आदि स्थानों पर फैल गई। क्रांति की शुरुआत तो एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई, लेकिन समय के साथ उसका स्वरूप बदल कर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया।
हवन में आहुति देने वालो में पंडित अनिल वत्स, विदित वत्स, वेदांश वत्स, राजेश वत्स, प्रियंका वत्स और विधि वत्स आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top