बागपत। विपुल जैन
पर्यावरण जन चेतना समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज हूण ने 10 मई 1857 की क्रांति के जन नायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर व अन्य बलिदानियों को नमन किया और प्रदेश सरकार से गंगा एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर कोतवाल धनसिंह गुर्जर के नाम पर रखने कि माँग पूरी जोर-शोर के साथ उठाई।
अनुज हूण ने बताया कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर का जन्म मेरठ के पाँचली गाँव में हुआ था।वह सदर कोतवाली में कोतवाल के पद पर् तैनात थे। वह जबरदस्त राष्ट्रप्रेमी,स्वतंत्रता प्रिय तथा अन्याय व शोषण के विरोधी थे। इस स्वाभाव के कारण उनके मन में अंग्रेजो के खिलाफ नफ़रत व आक्रोश था। अंग्रेजो के विरुद्ध विद्रोह करके वह अपनी न कोई रियासत बचाना या बनाना चाहते थे, न उन्हें अंग्रेजो से कोई पेंशन व दर्जा हासिल करना था। उन्हें बस इतना था कि बिर्टिशों द्वारा भारतियों का शोषण,अत्याचार और अन्याय समाप्त हों ओर यह भारत से बाहर खदेड दिए जाये। उन्होंने अपना सब कुछ देश व समाज के लिए समर्पित कर दिया था। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है।
कहा कि प्रदेश मे बन रहे देश के सबसे लम्बे गंगा एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर यदि शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर क्रांति मार्ग कर दिया जाए तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
If you have any doubts, please let me know