बागपत। विपुल जैन
बली गांव में युवाओं ने 1857 की क्रांति के शहीदों को याद किया और दीपक जलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर युवा समाजसेवी प्रधान हरेंद्र पवार ने कहा कि
1857 की क्रांति में कोतवाल धन सिंह गुर्जर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह इस क्रांति के जनक थे और मेरठ के पास खुर्द पांचली गांव के रहने वाले थे। स्थानीय होने के नाते उनके नेतृत्व में कई गांवों के लोग इस क्रांति में शामिल हुए। मेरठ में क्रांति को पूरी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। धन सिंह गुर्जर का संदेश मिलते ही हजारों की संख्या में गुर्जर क्रांतिकारी रात में मेरठ पहुंच गए थे। मेरठ की क्रांति में स्थानीय गुर्जर समाज की विशेष भूमिका रही है। सभी को कोतवाल धन सिंह गुर्जर समेत सभी क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए तभी यह देश व समाज उन्नति कर सकता है। अंत में सभी ने इस क्रांति में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
If you have any doubts, please let me know