जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया रवाना | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जमातियो की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें खेकड़ा से उनके गांव सरफाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। 
यह तबलीगी जमाती निजामाबाद हैदराबाद से आये थे और उनकी खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में जांच कराई गई थी। जांच में तभी जमाते हो की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। उसके बाद चिकित्सकों व समाजसेवी लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उनकी लंबी आयु होने की कामना की। साथ ही उन्हें अपने घर पर भी 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन रहने की बात कही गई। प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने समाजसेवी हाजी निजात खान के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा की हाजी निजात खान जमातियो की पूरे तन, मन से सेवा कर रहे है। इसके अलावा समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों को भी राशन का वितरण किया जा रहा है। सभी को उनके कार्यों से सीख लेकर इस तरह के पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top