बागपत। विपुल जैन
अपनी नवचेतना युवा सोसायटी द्वारा पंजाबी सिंगर एवं अभिनेत्री अर्पिता बंसल के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर कलाकारों का पैगाम मां के नाम से ऑनलाइन प्रतियोगिता की थी। आज जजों द्वारा उसका परिणाम घोषित कर दिया गया।
सोसायटी के प्रधान विनोद नरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जज के रूप में सुखबीर बलंम्भिया हरियाणवी कलाकार, डॉक्टर जगदीश सिंगला असिस्टेंट प्रोफेसर एमडीयू व सुशील सैनी फिल्म समीक्षक ने बतौर निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। जजों द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें फौजी तहलान ने प्रथम, निधि भार्गव ने द्वितीय
व प्रवीण सात्रौड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉक डाउन खुलने व सब कुछ सामान्य होने पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know