सांसद के जन्मदिन पर गरीब बस्तियो में जाकर बांटे फल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक आरडी शर्मा ने केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह के जन्मदिन पर गरीब बस्तियों में जाकर गरीब लोगों को फलों का वितरण किया। 
इस मौके पर आरडी शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के संकट काल में सांसद जनरल वीके सिंह ने अपना जन्मदिन नही मनाया और इस संकट काल में गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया, जो बहुत ही सराहनीय है। इसी कड़ी में वह भी गरीब व मलिन बस्तियों में पहुचे और लोगों को फलों का वितरण किया। साथ ही सभी से
सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पालन करने की बात कही, जिससे यह बीमारी भारतवर्ष में अपना तांडव न मचा सके। कहा कि हमें उन कोरोना योद्धाओं का विशेष ध्यान रखना है और  सम्मान करना है जो आज अपने परिवार की चिंता ना करते हुए इस बीमारी से लोगों को बचा रहे हैं। चाहे वो डॉक्टर हो, नर्स हो, पुलिस के जवान हो या फिर सफाई कर्मचारी हो। हमें उनका साहस बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उनकी टीम हमेशा कोरोना योद्धाओं की एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करती रहेगी। इस मौके पर पंडित कपिल शर्मा, धर्मवीर सिंह, बीके शर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top