कोरोना से लड़ने को की 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी कपिल गुर्जर ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आवाहन पर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि किसान ट्रस्ट को भेंट की है।

इस धनराशि से उत्तर प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के लिए, जरूरतमंद जिलों में मास्क सेनेटाइजर व पीपी किट आदि जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। बताया कि जयंत चौधरी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सभी जरूरतमंदों का हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। चाहे वह राशन हो, खाना हो या फिर दवाइयां हो। वह सभी जरूरी सामान लोगों का पोस्ट पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि वह जयंत के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल का छोटा सा कार्यकर्ता होने के नाते जरूरतमंदों की सहायता का पहले दिन से ही भरपूर प्रयास कर रहा हूं तथा आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने सभी साधन संपन्न लोगों से कहा कि वह पैदल जा रहे मजदूरों व जरूरतमंदों का सहयोग करें, क्योंकि संकट की इस घड़ी में नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top